अल्मोड़ा में दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों में दिखा खासा उल्लास, व्यापार बढ़ने की जता रहे उम्मीद
[ad_1]
अल्मोड़ा। दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों में व्यापार बढ़ने की उम्मीद है। दीपावली पर लोग अपने परिवार के सदस्यों के लिए जहां कपड़ों की खरीददारी करते है वहीं सजावट की वस्तुओं से घरों को सजाते है। वहीं त्याहार से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी करते है। इसी को देखते हुए बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों को विभिन्न वेरायटी के सामानों से भरा है। उन्हें आशा है कि यह दीपावली उन्हें व्यवसाय में पूरा लाभ देकर जाएंगी। जिसकों लेकर वह उत्साहित है। लेकिन बाजार में खरीदारों की चहलकदमी का कम होना उन्हें चिंता में डाल रहा है। कुछ व्यवसायियों का कहना है कि कोरोना के बाद से बाजार में विगत वर्ष व्यापारियों को अच्छा लाभ मिला लेकिन इस वर्ष बाजार में खरीदार बहुत कम पहुंच रहे है। फिर भी उन्हें दीपावली में अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
क्या कहते हैं कारोबारी
कोरोना के बाद से लोगों ने विगत वर्ष अच्छी खरीददारी की थी। इस बार बाजार में खरीदारों की चहलकदमी कम हुई है। ऑनलाइन ने भी बाजार की स्थिति को बिगाड़ा है। दीपावली पर्व को लेकर दुकानदारों ने दुकानों में माल भरा है। दीपावली में खरीदार बढे़गे सभी उम्मीद लगाए बैठे हैं। वर्तमान में बाजार सूनी पड़ी है। हालांकि पूर्व वर्ष की अपेक्षा अभी तक मात्र दस प्रतिशत तक व्यापार बढ़ा है। त्योहार के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी लोग कर रहे हैं। लेकिन व्यापार में खरीदारों की चहलकदमी बहुत कम है। अगले दो तीन दिनों में कुछ व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है। बीते वर्ष की तुलना में बाजार फीका ही है। कोरोना के कारण बीते वर्षो में जो बाजार में मंदी थी। इस बार बाजार बढ़ने की उम्मीद है। त्योहारी वस्तुओं को खरीदने के लिए लोग पहुंचेंगे। धनतेरस में बर्तनों की खरीद लोग ज्यादा करते हैं। उससे उम्मीद है कि व्यापार अच्छा रहेगा।
[ad_2]
Source link