उत्तराखंड

देव दीपावली पर हरकी पैड़ी में 31 हजार दीपों से जगमगाया गंगा घाट

[ad_1]

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर देव दीपावली धूमधाम से मनाई गई। गंगा सभा के पदाधिकारियों ने दीपों से गंगा तट को सजाया और पूजा अर्चना कर गंगा में दीपदान किया। भगवान विष्णु को समर्पित कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर हरकी पैड़ी और आसपास घाट को सीढ़ियों पर 31 हजार दीप जलाए गए। हरकी पैड़ी के गंगा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। संध्याकालीन आरती के बाद दीपों को जलाया गया।

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व बताया गया है। इस दिन कार्तिक का पुण्य महीना समाप्त होता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु चतुर्मास की निद्रा के बाद सृष्टि संचालन का काम फिर से अपने हाथों में ले लेते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपदान करते हैं। इसलिए इसे देव दीपावली कहते है। गंगा सभा की ओर से 31 हजार दीप को प्रज्ज्वलित कर गंगाघाटों को दीपों से सजाया। श्रीगंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि भगवान शिव व मां गंगा से सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई।

शाम को आयोजित इस अद्भुत नजारे को आंखों में समा लेने के लिए सैकड़ों लोग घाट पर होने वाले गंगा की आरती को देखने पहुंचे। गई। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देव देवलोक से धरती पर उतर आते हैं। समस्त देव एक साथ मिलकर देवाधिदेव भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते है। हर किसी ने इस अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद किया।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *