उत्तराखंड

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में एक बार फिर हुई बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे

[ad_1]

हिमाचल। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। एक बार फिर गुरुवार सुबह लाहौल-स्पीति और रोहतांग में हिमपात हुआ है। इसके चलते एक ओर जहां पारा लुढ़क गया है, वहीं पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। अटल टनल के समीप भी बर्फबारी हुई है। इसके चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अटल टनल भी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है।

इससे एक दिन पहले भी लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी व और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ था। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में अब ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। 

वहीं बर्फबारी देखने की चाह में पहुंचे सैलानी खुशी से झूम उठे हैं। एक दिन पहले भी पर्यटक कोकसर पहुंचे थे और खूब आनंद लिया था। रोहतांग में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई थी। इसके चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई। ताजा बर्फबारी स्पीति जिले के काजा में हुई है। इसके चलते सड़कें बर्फ से पट गई हैं। इसके चलते इलाके में ठंड और बढ़ गई है। 

बर्फबारी के चलते कई बार सड़कों में वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है। हालांकि, नवंबर के दूसरे सप्ताह में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने का फायदा मनाली व लाहौल-स्पीति के पर्यटन कारोबारियों को मिलेगा। ]

बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे-03 (मनाली-लेह) बंद हो गई है। इसे खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। वहीं डारचा-शिंखुला रोड भी बंद है। इसके अलावा नेशनल हाईवे-505 (सुमडो-काजा-ग्रम्फू) और SKTT (संसारी-किलर-टिंडी-टांडी) रोड भी बंद है। दोनों जगह मशीनें लगाई गई हैं। जिनकी मदद से सड़कें खोलने का काम जारी है।  



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *