उत्तराखंड

UP Chunav 2022: सपा-RLD गठबंधन ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्‍ट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

[ad_1]

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और राष्‍ट्रीय लोकदल के गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है. इस लिस्‍ट में सात लोगों को नाम शामिल हैं और यह सब आरएलडी के ही प्रत्‍याशी हैं. इस बीच RLD ने अलीगढ़ के पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ को बरौली विधानसभा से मैदान में उतारा है, जो कि कुछ घंटे पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं. इसके अलावा अलीगढ़ की ही इगलास सीट से आरएलडी ने बीरपाल सिंह दिवाकर कर को टिकट दिया है. वहीं, इस लिस्‍ट में थानाभवन से अशरफ अली, बुढ़ाना से राजपाल बालियान, मीरापुर से चंदन चौहान, मुरादनगर से सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी, शिकारपुर से किरन पाल सिंह को मैदान में उतारा है.

इससे पहले 13 जनवरी को सपा और आरएलडी ने 29 प्रत्‍याशियों की पहली सूची का ऐलान किया था, जिसमें से सपा को 10, तो आरएलडी को 19 सीट मिली थीं. हालांकि दूसरी लिस्‍ट में सपा को कोई सीट नहीं मिली है.

Uttar Pradesh Elections, Keshav Prasad Maurya, Uttar Pradesh Assembly Elections, up election 2022,

समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन की दूसरी लिस्‍ट में सात नाम शामिल हैं.समाजवादी पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल की पहली सूची में हापुड़ से गजराज सिंह (RLD) को टिकट दिया था, जो कि कुछ ही दिन पहले पार्टी में शामिल हुए थे. वह चार बार कांग्रेस से विधायक रह रहे हैं. गाजियाबाद की साहिबाबाद  सीट से अमरपाल शर्मा (सपा), बुलंदशहर से आरएलडी के हाजी यूनुस, अलीगढ़ से सपा से जफर आलम, शामली से आरएलडी के प्रसन्न चौधरी और कैराना से नाहिद हसन (सपा) जैसे लोगों के नाम शामिल थे. वहीं कैराना प्रत्‍याशी तो गैगस्‍टर एक्‍ट में काफी समय से फरार चल रहा है. बता दें कि यूपी चुनाव के पहले चरण में जाट बाहुल्‍य सीटें हैं, लिहाजा सपा ने कम सीटों पर अपने उम्‍मीदवार उतारे हैं.

सपा और आरएलडी के प्रत्‍याशियों की सूची
साहिबाबाद: अमरपाल शर्मा (सपा)
मोदीनगर: सुदेश शर्मा (RLD)
धौलाना: असलम चौधरी (सपा)
हापुड़: गजराज सिंह (RLD)
जेवर: अवतार सिंह भड़ाना (RLD)
बुलंदशहर: हाजी यूनुस (RLD)
स्याना: दिल नवाज खान (RLD)
खैर: भगवती प्रसाद (RLD)
कोल: सलमान सईद (सपा)
अलीगढ़: जफर आलम (सपा)
कैराना: नाहिद हसन (सपा)
शामली: प्रसन्न चौधरी(RLD)
चरथावल: पंकज मलिक (सपा)
पुरकाजी: अनिल कुमार (RLD)
खतौली: राजपाल सैनी (RLD)
नहटौर: मुंशीराम (RLD)
किठौर: शाहिद मंजूर (सपा)
मेरठ: रफीक अंसारी (सपा)
बागपत: अहमद हमीद (RLD)
लोनी गाजियाबाद: मदन भैय्या (RLD)
सादाबाद: प्रदीप चौधरी (RLD)
छाता: तेजपाल सिंह (RLD)
गोवर्धन: प्रीतम सिंह (RLD)
बलदेव: बबिता सिंह (RLD)
आगरा कैंट: कुंवर सिंह (सपा)
आगरा देहात: महेश जाटव(RLD)
फतेहपुर सीकरी: ब्रजेश चाहर (RLD)
खैरागढ़: रौतान सिंह (RLD)
बाह: मधुसूदन शर्मा (सपा)
बरौली: प्रमोद गौड़ (RLD)
इगलास:बीरपाल सिंह दिवाकर(RLD)
थानाभवन:अशरफ अली(RLD)
बुढ़ाना: राजपाल बालियान(RLD)
मीरापुर: चंदन चौहान(RLD)
मुरादनगर: सुरेंद्र कुमार मुन्‍नी(RLD)
शिकारपुर: किरन पाल सिंह (RLD)

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Akhilesh yadav, Jayant Choudhary, Samajwadi party, Uttar Pradesh Assembly Elections, Uttar Pradesh Elections

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *