उत्तराखंड

उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट ने यमकेश्वर क्षेत्र में बच्चों को वितरित किए स्वैटर

[ad_1]

दिनांक 2 दिसंबर 2021 को उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट के सदस्यगण दो दिवसीय भ्रमण पर आनंद लोक, ग्राम सिरासू, यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल पहुंचे। यहां पर दो विद्यालयों- रा प्रा वि सिरासू एवं रा उ प्रा वि सिरासू के बच्चों को एक संक्षिप्त कार्यक्रम में उपहार स्वरूप स्वेटर वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट पिछले दो वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रम चला रहा है जिसमें साधनहीन छात्रों को शैक्षिक सहयोग (वर्तमान में 14 बच्चों को), निर्धन साधनहीन परिवारों को परिवार सहायता (वर्तमान में चार परिवार) एवं चिकित्सकीय सहायता (अभी तक एक) शामिल है।

इस दौरान    विनोद बहुगुणा,   लक्ष्मण सिंह बिष्ट. महेंद्र पाल सिंह नेगी,  गणेश चन्द्र उनियाल, अनूप कुमार बड़थ्वाल, मंगला प्रसाद बंगवाल एवं  हरेंद्र सिंह असवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  सुषमा असवाल ने किया। इससे पूर्व प्रधानाध्यापिका  राधा बिंजोला ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष  लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बच्चों को संबोधित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में जूनियर हाईस्कूल सिरासू की प्रधानाध्यापिका  ममता चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। जूनियर हाईस्कूल सिरासू की प्रधानाध्यापिका  ममता चौधरी एवं शिक्षक  अनिल रावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *